230 10 पहेलियां-यह कैसे सम्भव है कि एक मनुष्य 8 दिन तक जागता है ?

 



प्र. 1 -लम्बी है पर नाक  नहीं, बलखाती है पर डोर नहीं- क्या ?

प्र.2- वह क्या है जो दृष्टिहीन है, न बोल  सकता  है,न सुन सकता है परन्तु सत्य बोलता है ?

प्र.3- एक बालिका गेंद उछालती है,वह वापिस उसी के पास आ जाती है,कैसे?

प्र.4-भानु भव्य के पिता हैं  किन्तु  भव्य  भानु का पुत्र नहीं-कैसे?

प्र.5-वह क्या है जो ऊपर जाती है, नीचे भी आती है परन्तु हिलती नहीं है- क्या?

प्र.6- यह  कैसे सम्भव है  कि एक मनुष्य 8 दिन तक जागता है ?

प्र.7-वह क्या है जो  आपका है पर उसका उपयोग आपके जानने वाले करते हैं?

प्र.8- बिन मांगे  जो मिलती हो जो चीज़, उसे बांट दीजिए और बन जाओ  हमारे अज़ीज़- बताओ क्या?

प्र.9- आपके शहर में है हमारा हमशक्ल,  ढूंढो उसे लगा कर अपनी अक्ल ।

प्र.-10-संसार में सबसे विशाल  वस्तु  क्या  है?

=====================================================================

उ 1.- चोटी

उ.2-दर्पण

उ.3- गुरुत्वाकर्षण से

उ.4-  क्योंकि भव्य भानु  की पुत्री है ।

उ.-5- सीढ़ी

उ.6- क्योकि मनुष्य तो दिन  में  ही  जागता है । रात को तो सोता है । इस तरह एक मनुष्य 8 दिन तक जागता है ।

उ.7-हमारा नाम

उ-8- सलाह

उ.-9- परछाई

उ.-10- विवशता

=========================================================================

                                                     बुद्धि-परीकश्न

1. एक  युवती के लिए  उसके  माता-पिता, और  भाई- इन तीनों ने अलग-अलग वर की तलाश की।  पहला  युवक अपने मन की  गति  से उड सकता था । दूसरे  युवक  को दिशा- ज्ञान  था । और तीसरे  के  पास  शब्द-भेदी  बाण चलाने  का  ज्ञान  था । बताओ  युवती  को  किससे  विवाह  करना चाहिए ?

2. एक  व्यक्ति जब घर  से  बाहर  निकला तो  घनघोर  वर्षा  हुई ।  व्यक्ति के  सिर पर  न  पगडी  थी, न  छाता । 

    फिर  उस  व्यक्ति  का एक  भी  बाल  गीला नहीं  हुआ ।  बताओ- कैसे?

======================================================================

उत्तर-

1. तीसरे से । क्योंकि वही  अपनी पत्नी  की  अस्मिता  की  रक्षा  कर  सकता था । 

2.  क्योंकि  उस  व्यक्ति  के  सिर  पर  एक  भी  बाल  नहीं  था  ।

Comments

Popular posts from this blog

{0 5 ] QUIZ ON; LAL BAHADUR SHASTRI

101 श्री कृष्ण के प्रिय 28 नाम

{ 81} 9 नवरात्रि माता का भोग