99 देश चल रहा है " राम जी की कृपा से "

सुभाष, भगत को खरीद ले कोई
न थी अंग्रेजों में इतनी ताकत
आज देश में बिक रहे मंत्री
देखो लोगों, इनकी ल्याकत i
होटलों में हैं बडी शान से घूम रहे
पीछे-पीछे सत्ता वाले
इनके पैर हैं जोड़ रहे
मिट गए आज़ादी दिलाने वाले
देखो तो, आज के नेता
नखरा कितना दिखा रहे i
सुना था, राजाओं की शानो-शौकत
अंग्रेज़ों को खूब लुभाई थी
चाल खेल कर खूब बहकाया
इसलिए तो गुलामी हमने पाई थी ।
आज आ गया वही दौर
मच रहा, सत्ता का शोर
टी.वी में सुन लो सुबह-शाम
अखबारों में पढ़ो,जब हो जाए भौर i
लपक रहे हैं कैसे पैसा
अवसर को है गँवाना कैसा
आरोप लगाते सत्ता पा गए जब
वही दे रहे तो
बोलो लोगों
लेने में शर्माना कैसा ?
दोनों हाथों में लड्डू हैं
हारो तो खाओ बाएं हाथ से
जीत गए तो दाएं हाथ से
मधुमेह तो आम बात है
इससे है घबराना कैसा ?
पैसा लोगों ! 'डिश' है ऐसी
चखने पर स्वाद बढ़ जाता है
'नैतिकता' जैसी बातों का स्वाद
'घिया-तोरी' सा लगता है i
' ' भ्रष्टाचार खत्म करेंगे '
बोल रहा मदारी---
निकाल जेब से पैसा अपना
खेल देख रही जनता सारी i
बड़ा दिलचस्प है खेल नेताओं का
बड़ी कृपा है उस राम की
======================================================================== =
द्वारा -निरुपमा गर्ग
खेल देख रही जनता सारी i
बड़ा दिलचस्प है खेल नेताओं का
सोच बन गई सब की ऐसी
देश चल रहा है बस मेराबड़ी कृपा है उस राम की
======================================================================== =
द्वारा -निरुपमा गर्ग
Comments
Post a Comment