238. अध्यात्मिक प्र्श्न- वृन्दावन का नाम वृन्दावन कैसे पडा?
1.प्र.-सुरभि देवी कौन हैं? उ.- सुरभि देवी गौओं की अधिष्ठात्री देवी हैं । इनका जन्म वृन्दावन में हुआ था । इन्हें श्री कृष्ण ने अपने वामपाश से प्रकट किया था । 2.प्र.- श्री राधा जी का प्रादुर्भाव कैसे हुआ? उनकी माता पिता कौन हैं? उ.- श्री राधा जी श्री कृष्ण की अधिष्ठात्री देवी हैं, उनके वक्षस्थल पर रहती हैं । ये श्री कृष्ण के साथ गोलोक में रहती हैं । उनका प्रादुर्भाव श्री कृष्ण के अर्ध अंग से हुआ था । इसलिए राधा जी कृष्ण-स्वरूपिणी हैं । ये साक्षात कृष्ण की माया हैं कयोंकि उनके तेज पुञ्ज से ही ये मूर्तिमति हुई हैं अर्थात एक ही मूरत दो भागों में विभक्त हुई है । श्री कृष्ण की आज्ञा से ये ...